गया में बन रहा है 50 लाख में राम मंदिर, गरबा करने आएंगे गुजरात से कलाकार।

गया में बन रहा है 50 लाख में राम मंदिर, गरबा करने आएंगे गुजरात से कलाकार।

गया: शहर के पितामहेश्वर में, जिले का सबसे महंगा पंडाल बन रहा है। करीब 50 लाख रुपए का खर्च पड़ा है।
इस बार नवरात्र में शहर का यह स्थल आकर्षण का केन्द्र बनेगा। भगवान श्रीराम के अयोध्या मंदिर मॉडल को यहां दर्शाया गया है। गुफा में मां दुर्गा के रूप का भक्त दर्शन कर सकेंगें।
इस पंडाल के समिति के कोषाध्यक्ष चंदन वर्मा, राजीव रंजन व आशु कुमार ने बताया कि ऐसा मॉडल कोलकाता के मोहम्मद अली पार्क में बनाया गया था। और इस बार गया में देखने को मिलेगा यह दृश्य। लगभग डेढ़ महीने से पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।
लोगों ने बताया कि 26 सितंबर को महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महाआरती के लिए गंगा घाट वाराणसी से ब्राह्मणों का दल पहुंच रहा है।
जिले के रमना रोड़ के समीप पितामहेश्वर में नवरात्र को लेकर डांडिया का भी भव्य आयोजन किया गया है। गुजरात और नईदिल्ली से कलाकार पहुंचे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form