सोनम नहीं ये 10 नौकरियां करने वाले होते हैं बेवफा, हम नहीं सर्वे कहता है

नोटबंदी के बाद भारत में दूसरा सबसे ट्रेंडिंग टॉपिक रहा सोनम गुप्‍ता का। हां जी वहीं सोनम गुप्‍ता, जिसको रातों-रात सोशल मीडिया पर बेवफा बता दिया गया। फेसबुक से लेकर व्‍हॉट्सएप तक ऐसा कोई जोक नहीं था, जिसमें सोनम गुप्‍ता का नाम न हो। वैसे सोनम को छोड़ दें तो दुनिया में ऐसी 10 नौकरियां हैं जहां काम करने वाले बेवफा होते हैं। यह हम नहीं सर्वे कहता है....

1. बैंकर :
एक डेटिंग वेबसाइट विक्‍टोरिया मिलान ने सर्वे किया है। जिसमें उन्‍होंने कुछ ऐसे प्रोफेशन चुने हैं जिसमें लोग अपने पार्टनर को धोखा देते हैं। इसमें पहले नंबर पर है फाइनेंशियल, यानी कि बैंकर्स, ब्रोकर्स और बिजनेस एनालिस्‍ट ऐसे प्रोफेशन हैं जिसमें लोग बेवफा होते हैं। इनमें काम करने वाले लोगों के पार्टनर को धोखा देने के चांस लगभग 21 परसेंट होते हैं।


2. पायलट :
इस लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर आता है एविएशन डिपार्टमेंट। जिसमें पायलट, एयर होस्‍टेस और फ्लाइट अटेंडेंट्स शामिल हैं। इन लोगों के बेवफा होने का चांस 19 परसेंट है। इसका मुख्‍य कारण है कि ये लोग पूरी दुनिया में सफर करते हैं और नए लोगों से मिलते हैं।


3. डॉक्‍टर :
मेडिकल विभाग में भी डॉक्‍टर्स और नर्स के अफेयर की खबरें काफी आती हैं। इसके अलावा इस पेशे से जुड़े लोगों का एक-दूसरे के प्रति जल्‍दी आकर्षित हो जाते हैं। अनुमान के मुताबकि हेल्‍केयर में एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर के चांस 15 परसेंट बढ़ जाते हैं।


4. कंपनी सीईओ :
अगर आप किसी कंपनी के सीईओ, मैनेजर या सेक्रेटरी हैं। तो सर्वे के मुताबिक ऐसे लोगों का ऑफिस में अफेयर का चांस 12 परसेंट रहता है।


5. खिलाड़ी :
आपने ऐसे कई मामले सुने और पढ़े होंगे जिसमें स्‍पोर्ट्सपर्सन का कई लोगों से अफेयर रहा। सर्वे के मुताबिक किसी भी स्‍पोर्ट्सपर्सन का अपने पार्टनर को धोखा देने का चांस 9 परसेंट तक बढ़ जाता है।


6. एक्‍टर :
म्‍यूजीशियन, मॉडल, एक्‍टर और फोटोग्राफर यानी कि फिल्‍म और कला से जुड़े जितने भी लोग हैं। इनके अफेयर्स होने का चांस भी काफी रहता है। 


7. डीजे व डांसर :
पब और बार ऐसी जगहें हैं जहां लोग फ्लर्ट करने ज्‍यादा आते हैं। यहां काम करने वाले डीजे या डांसर्स का एक से अधिक लोगों के साथ अफेयर रहता है।


8. वकील :
वकीलों का भी रोजाना नए-नए लोगों से मिलना-जुलना होता है। ऐसे में इनके एक्‍स्‍ट्रा मैरिज अफेयर्स के चांस पांच परसेंट तक होते हैं।


9. जर्नलिस्‍ट :
सर्वे के मुताबिक जर्नलिस्‍ट, पब्‍लिक रिलेशन और कम्‍यूनिकेटर्स भी बेवफाओं की लिस्‍ट में आते हैं। हालांकि इनका पार्टनर को धोखा देने का चांस 4 परसेंट ही होता है।


10. अन्‍य नौकरी :
सर्वे का कहना है कि इन टॉप 9 प्रोफेशंस के अलावा अन्‍य प्रोफेशंस में एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर्स का चांस 2 परसेंट है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form